LPG Cylinder Latest Update: 1 मई से बुकिंग, डिलीवरी और कीमतों में बदलाव संभव एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में 1 मई से बड़ा बदलाव! OTP, eKYC और कीमतों पर असर 1 मई 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए कुछ नए बदलाव लागू होने की संभावना बताई जा रही है। इन बदलावों में बुकिंग अंतराल, OTP डिलीवरी सिस्टम, eKYC और कीमतों में संभावित बदलाव शामिल हैं। अगर आप LPG सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 मई से LPG सिलेंडर की नई कीमत जानकारिओं के मुताबित 1 मई 2026 से LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि भारत में हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां नई दरें जारी करती हैं। फिलहाल 28 अप्रैल तक घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार और सप्लाई दबाव के कारण 1 मई को नई कीमतें आ सकती हैं। क्या हो हो शक्ति है सेलेण्डर की किंमत फिलहाल कुछ प्रमुख शहरों में घरेलू 14.2 KG सिलेंडर कीमतें: दिल्ली – ₹913 मुंबई – ₹912.50 कोलकाता – ₹939 चेन्नई – ₹928.50 पटना – ₹1,002.50 LPG सिलेंडर बुकिंग के नए नियम: अब दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए करना होगा लंबा इंतजार! सरकार ने LPG सिलेंडर बुकिंग नियमों को और सख्त करने की तैयारी की है। नए नियमों के अनुसार, अब शहरों में एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए 25 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है, जबकि पहले यह सीमा 21 दिन थी। वहीं ग्रामीण इलाकों में यह समय सीमा बढ़ाकर 45 दिन तक की जा सकती है। सरकार का उद्देश्य LPG गैस के गलत इस्तेमाल, फर्जी बुकिंग और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाना है। उपभोक्ताओं पर क्या असर होगा? गैस की कालाबाजारी पर लगाम लगेगी कुछ लोग सिलेंडर की बार बार बुकिंग और उसे बाजारों दुकानों में अबैध तरीके से बेचते है जो की ये नहीं है लिसी लिए सरकार ने सिलेंडर बुकिंग के लिए नये निकले हैं | बार-बार बुकिंग करने वालों को इंतजार करना होगा नए नियमों के तहत अब LPG सिलेंडर बार-बार बुक नहीं किया जा सकेगा। एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा बुक करने के लिए तय समय तक इंतजार करना होगा, ताकि गलत इस्तेमाल और ब्लैक मार्केटिंग रोकी जा सके। सही जरूरतमंद ग्राहकों को समय पर सिलेंडर मिलेगा नए नियमों से फर्जी और अनावश्यक बुकिंग कम होगी, जिससे सही जरूरतमंद ग्राहकों को समय पर LPG सिलेंडर मिल सकेगा। 1 मई से LPG सिलेंडर की नई कीमत 1 मई से LPG सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी करती हैं, इसलिए इस बार भी नए रेट आने की संभावना है। पिछले महीने 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर करीब 60 रुपये महंगा हुआ था। वहीं 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार तीन बार बढ़ोतरी हुई, जिससे मार्च और अप्रैल में इसकी कीमत करीब 300 रुपये तक बढ़ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अभी भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है, इसलिए माना जा रहा है कि इस बार भी सिलेंडर के दाम बढ़ सकते हैं। Post navigation NEET Admit Card 2026: कब जारी होगा एडमिट कार्ड? जानें डाउनलोड डेट, परीक्षा तिथि और Direct Link बैंक ने माँगा डेथ सर्टिफिकेट….. तो कब्र से बहन का कंकाल लेकर पंहुचा लाचार भाई