Viral Video: रेलवे ट्रैक पर हुए सबसे खतरनाक एक्सीडेंट का Live Video!, सहम उठी दुनिया! |Breaking news
एक पल की जल्दबाजी… और सब खत्म। रेलवे ट्रैक… तेज रफ्तार ट्रेन… और जिंदगी का ऐसा अंत हो गया कि जिससे देखने वाले भी सहम जाएं। ये वायरल वीडियो एक साफ चेतावनी है हर उस इंसान के लिए है जो “शॉर्टकट” को जिंदगी से ज्यादा जरूरी समझता है।
बिहार के Bakhityarpur रेलवे स्टेशन पर एक ऐसा खौफनाक हादसा हुआ जिसने हर किसी को झकझोर दिया। दो महिलाएं एक मौसी और उसकी भांजी सिर्फ प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। उन्हें शायद अंदाजा भी नहीं था कि अगले कुछ सेकंड उनकी जिंदगी के आखिरी सेकंड बन जाएंगे। दोनों महिलाएं प्लेटफॉर्म तक जल्दी पहुंचना चाहती थीं। फुटओवर ब्रिज छोड़कर उन्होंने सीधा ट्रैक पार करने का फैसला लिया एक ऐसा फैसला जो जानलेवा साबित हुआ। तभी अचानक सामने से आती है तेज रफ्तार Farakka Express… और इतनी तेज कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। ट्रेन बिना रुके प्लेटफॉर्म से गुजर रही थी…..
Bakhtiyarpur Railway Station में हाल ही में एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों महिलाएं रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार Farakka Express / न्यू फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं। यह घटना CCTV कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिलाएं फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय सीधे पटरी पार कर रही थीं। ट्रेन के तेज स्पीड में आने के कारण वे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ।
इस हादसे के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रैक पार करने के बजाय हमेशा फुटओवर ब्रिज का उपयोग करें।
* यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे स्टेशन पर हमेशा सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। कुछ जरूरी बातें:
- कभी भी रेलवे ट्रैक पार न करें|
- फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करें|
- चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश न करें|
- बच्चों का हाथ पकड़कर रखें|
- मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ट्रैक के पास न जाएं|

