तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के 2026 के बड़े ऐलान: फ्री बिजली से लेकर महिला सुरक्षा तक तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय चंद्रशेखर, ने पदभार संभालते ही सियासी पारा गर्म कर दिया है। 10 मई 2026 को ऐतिहासिक शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उन्होंने जो तीन बड़े ऐलान किए, उन्होंने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।आम लोगों को राहत देने वाले इन फैसलों में 200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिला सुरक्षा बल और नशा मुक्ति अभियान शामिल हैं। मुख्यमंत्री विजय ने अपनी सरकार का पहला फैसला आम आदमी को बिजली बिल से राहत देने का लिया। नई योजना के तहत हर दो महीने में 200 यूनिट बिजली पूरी तरह फ्री दी जाएगी।यह राहत उन परिवारों को मिलेगी जो दो महीने में 500 यूनिट तक बिजली की खपत करते हैं इसका सीधा असर उन मध्यम और निम्न वर्ग के करोड़ों परिवारों का बिजली बिल शून्य हो जाएगा सीएम विजय ने कहा, “यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि गरीबों की जेब पर सीधा वार है।” यह कदम पिछली DMK सरकार के महंगे बिजली बिलों से परेशान लोगों को बड़ी राहत देगा। सिंगपेन’ महिला सुरक्षा बल – हर महिला की रक्षा का नया हथियार तमिलनाडु में महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री विजय ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने एक नया स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का ऐलान किया है, जिसे नाम दिया गया है – “सिंगपेन” (बहादुर महिला)। इस फाॅर्स की काश बात ये है की यह पूरी तरह महिला अधिकारियों और कमांडो से तैयार की जाएगी ,राज्य के हर जिले और शहर में इसकी यूनिट तैनात रहेगी यह फोर्स 24×7 महिला हेल्पलाइन, गश्त और त्वरित कार्रवाई के लिए जिम्मेदार होगी। विजय ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं की शिकायतें दबने नहीं दी जाएंगी। अब कोई भी महिला सीधे इस बल को शिकायत कर सकेगी। हर जिले में ड्रग्स के खिलाफ वॉर तीसरा और बेहद अहम ऐलान नशीले पदार्थों के खिलाफ जंग का है। मुख्यमंत्री विजय ने आदेश दिया कि: हर जिले में एंटी-ड्रग ट्रैफिकिंग यूनिट (ADTU) बनाई जाएगी| ये यूनिट नशा सप्लाई चेन को तोड़ने, तस्करों को पकड़ने और युवाओं को जागरूक करने का काम करेंगी। स्कूल-कॉलेजों में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। सीएम विजय का साफ संदेश है – “नशा तमिलनाडु की युवा पीढ़ी का दुश्मन है, और अब उसे बचाने की जिम्मेदारी हमारी सरकार लेगी।” क्यों हैं ये ऐलान खास? यह तीनों ऐलान सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि जन-केंद्रित और त्वरित प्रभाव वाले हैं। पिछली सरकारों में अक्सर ऐलान होते थे, लेकिन उनमें समय लगता था। विजय ने यह साबित कर दिया है कि वे “एक्शन में विश्वास रखने वाले सीएम” हैं। योजना लाभार्थी असर 200 यूनिट फ्री बिजली मिडिल और लोअर क्लास सीधे पैसे की बचत सिंगपेन फोर्स महिलाएं सुरक्षा में इजाफा एंटी-ड्रग यूनिट युवा नशा मुक्त समाज निष्कर्ष तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने सिर्फ 24 घंटों में साबित कर दिया है कि वे सिर्फ फिल्मी स्टार नहीं, बल्कि एक गंभीर और जनोन्मुखी नेता हैं। फ्री बिजली, महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति – तीनों मुद्दे वही हैं, जिनसे आम तमिलनाडुवासी रोजाना जूझते हैं। अब देखना यह होगा कि ये बड़े ऐलान जमीन पर कितने सफल होते हैं। लेकिन इतना तय है – तमिलनाडु की राजनीति में एक नई सुबह हो चुकी है। {Writter By-rocky kumar} Post navigation Bihar Cabinet Expansion: 7 May को सम्राट कैबिनेट का विस्तार, Patna के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण Tamil Nadu CM 2026: थलापति विजय ने रचा इतिहास, TVK की बड़ी जीत — क्या बदलेगा अब?