कहते हैं ज़िंदगी में कुछ पल ऐसे होते हैं जो आपको हिला कर रख देते हैं। कल तक स्क्रीन पर जिस चेहरे को देखकर हम मुस्कुराते थे, आज उसी तस्वीर पर 'RIP' लिखना पड़ रहा है। दिव्यांका सिरोही... हरियाणवी इंडस्ट्री की वो मिलियन डॉलर स्माइल, आज हमेशा के लिए थम गई। खबर कहती है कि सुबह उन्होंने अपने भाई के लिए खाना बनाया था और गेट बंद करने के मैसेज पर बस 'ओके' कहा था। उस 'ओके' के कुछ घंटों बाद वो ज़मीन पर बेहोश मिलीं और फिर कभी नहीं उठीं। 💔 महज़ 30 साल की उम्र में यूं चले जाना... ये बताता है कि कल का कोई भरोसा नहीं। वो चली गईं लेकिन अपने गानों और उस ब्लू सूट वाले आइकॉनिक डांस के ज़रिए हमारे दिलों में ज़िंदा रहेंगी। ॐ शांति दिव्यांका। परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे प्रभु। 🙏

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन ,पूरे परिबार में है सोक का मोहोल |

मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 21 अप्रैल को निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से फैंस और इंडस्ट्री के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। दिव्यांका सिरोही अपनी खूबसूरती, दमदार अभिनय और हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शानदार योगदान के लिए जानी जाती थीं।

 

दिव्यांका सिरोही ने अपने करियर में कई लोकप्रिय हरियाणवी गानों और वीडियो एल्बम्स में काम किया था। उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग थी, जहां लाखों लोग उन्हें फॉलो करते थे।दिव्यांका सिरोही का नाम हरियाणवी इंडस्ट्री की उभरती प्रतिभाओं में लिया जाता था। उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर लाखों दिलों में जगह बनाई।

निधन की खबर से फैंस को लगा झटका |

एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन की खबर के सामने आते ही उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

उनके निधन की खबर सामने आते ही हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कई कलाकारों और करीबी लोगों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है। फैंस भी उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर थीं काफी लोकप्रिय

दिव्यांका सिरोही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग थी। उनके हर पोस्ट और वीडियो को लाखों लोग पसंद करते थे।

वो मंगलवार जो कभी नहीं ढला

21 अप्रैल की शाम, गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में उनके घर पर सब कुछ सामान्य था । दिव्यांका ने अपने भाई के लिए खाना बनाया था। हल्की तबीयत खराब होने की बात जरूर कही थी, लेकिन ऐसा तो अक्सर हो जाता है ना?

भाई किसी काम से बाहर गया। जाते-जाते उसने गेट बंद करने के लिए मैसेज किया। दिव्यांका ने जवाब दिया—“ओके” । बस यही उनका आखिरी शब्द था। जब परिवार वापस लौटा तो वह बेहोश पड़ी थीं। शरीर अकड़ चुका था, हल्की सूजन भी थी । उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।

सोचता हूं उस भाई के बारे में। वह “ओके” का स्क्रीनशॉट कभी डिलीट नहीं कर पाएगा शायद।

आखिरी सलाम

मासूम शर्मा ने लिखा—”आज हरियाणवी कलाकार दिव्यांका सिरोही हमारे बीच नहीं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ॐ शांति” 22 अप्रैल की सुबह राजनगर एक्सटेंशन के मोक्ष स्थली हिंडन श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ । परिवार सदमे में है। फैंस स्तब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *