vivo X300 FE भारत में लॉन्च: क्या ये फोन आपके लिए सही रहेगा?

तकनीक की दुनिया में हर दिन कुछ नया होता है, और Vivo ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। पिछले काफी समय से सोशल मीडिया और टेक कम्युनिटी में एक सवाल गूंज रहा था – “क्या Vivo X300 FE भारत में लॉन्च होगा?”

Vivo X300 FE and X300 Ultra roundup: India launch date, livestreaming,  specifications, and expected price | 91mobiles.com

तो इसका जबाब है हाँ! विवो ने आधिकारिक तौर पर भारत में Vivo X300 FE को लॉन्च कर दिया है

क्या है Indian में इसकी कीमत? 

बात करे Vivo X300 FE किंमत की तो भारतीय बाजार में दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा:

12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹79,999 .

12GB RAM + 512GB स्टोरेज: ₹89,999 .

अगर यह कीमत आप को ज्यादा लग रही है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है लॉन्च ऑफर में कंपनी SBI, Axis और IDFC First Bank के कार्ड्स पर 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है . इसके अलावा, नो-कॉस्ट EMI और 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी जैसे ऑफर भी मिल रहे हैं .

बात करे इसकी तो डिजाइन और डिस्प्ले: कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप का अहसास होने बाला है।

देखा जाये तो आज कल के ज्यादातर फोन ‘फैबलेट’ यानी बहुत बड़े और भारी होते हैं, लेकिन X300 FE थोड़ा अलग है। इसमें आपको मिलता है:
6.31-इंच का फ्लैट डिस्प्ले, जो हाथ में बिल्कुल फिट बैठता है ,क्वालिटी: 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है , 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, यानी दोपहर की तेज धूप में भी फोन साफ दिखेगा .

डिजाइन की बात करें तो यह फोन Urban Olive, Lilac Purple, और Noir Black रंगों में आता है . सबसे खास बात यह है कि इतने पतले (7.99mm) और हल्के (191 ग्राम) होने के बावजूद, कंपनी ने इसे IP68 और IP69 रेटिंग दी है . इसका मतलब है कि यह धूल और पानी (यहां तक कि हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स) से बचा रहता है। साथ ही, यह मिलिट्री-ग्रेड ड्रॉप रेजिस्टेंस के साथ आता है, यानी अगर गलती से हाथ से छूट गया, तो बचने की उम्मीद रहेगी .

बात करे इसके कैमरा की जादु ?

Vivo X300 FE की कैमरा क्यू है और भी ज्यादा शानदार । इस फोन में ZEISS (जर्मन ऑप्टिक्स कंपनी) के साथ मिलकर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है

मुख्य कैमरा (Wide): 50MP Sony IMX921 सेंसर (f/1.57) – जो कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें खींचता है

टेलीफोटो: 50MP 3x ऑप्टिकल जूम (Sony IMX882) – यह 100x हाइपरजूम तक सपोर्ट करता है

अल्ट्रावाइड: 8MP का लेंस, जो ग्रुप फोटो या लैंडस्केप के लिए है

सेल्फी के लिए फ्रंट में भी 50MP का शानदार कैमरा दिया गया है . वीडियो रिकॉर्डिंग के शौकीनों के लिए 4K 60fps की सुविधा है . एक खास बात है ZEISS Telephoto Extender Gen 2 – यह एक एक्सेसरी है जिसे लगाकर आप और भी बेहतर जूम फोटोग्राफी कर सकते हैं, जिसकी कीमत ₹15,999 है .

परफॉर्मेंस और बैटरी:दोनों एक धमाकेदार कॉम्बो के साथ

इसमें क्वालकॉम का नवीनतम Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर लगा है, जो 3nm आर्किटेक्चर पर बना है .जो न सिर्फ तेज है, बल्कि बिजली भी कम खर्च करता है। 6,500mAh की बैटरी!,90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है .

सॉफ्टवेयर और अपडेट्स

फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है . कंपनी ने 5 साल के OS अपग्रेड्स और 7 साल के सिक्योरिटी पैचेज का वादा किया है . यानी अगर आप यह फोन खरीदते हैं, तो यह काफी लंबे समय तक करेंट और सुरक्षित रहेगा।

क्या आपको Vivo X300 FE खरीदना चाहिए?

यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो एक हाथ में छोटा फोन चाहते हैं लेकिन प्रदर्शन के मामले में कोई समझौता नहीं करना चाहते। फोटोग्राफी के शौकीन और पावर यूजर्स के लिए यह वरदान है।

{ writter – rockykumar}

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *